कानपुर मे आज फिर एक बड़ी घटना अपहरणकांड में यूपी पुलिस फेल साबित हुई अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम मिलने के बाद भी #संजीत_यादव की हत्या कर दी है। यही वो कानपुर पुलिस है जिसने फिरौती के 30 लाख रुपये अपहरणकर्ताओं को दिलाये थे। किडनैप बेटे की मौत की खबर सुनकर पीड़ित परिवार ने कहा अब हम आत्मदाह करेंगे।
भाई बहन के प्यार का त्यौहार 10 दिन बाद सर पर है , जिस बहन को पता चले कि उसका भाई अब इस दुनिया मे नही रहा उसके कलेजे से पूछिए की क्या हो रहा होगा , उस बूढ़ी माँ जिसने न जाने कितने सपने संजोए होंगे अपने बेटे से , आज सारे सपने चकनाचूर हो गए।
मेरा गला गम से भरा हुवा है उस बेचारे मासूम की क्या गलती थी जिसकी कीमत उसे जान गवां कर देनी पड़ी।
मैं पूरी गलती पुलिस प्रसाशन की देता हूँ जो भी कृत हुवा उसमे जितने कसूरवार आरोपी है उतने ही प्रसाशन के लोग , पुलिस के ऐसे ही व्यवहार के चलते उनकी छवि बेहद खराब है सबकी नजरों में।
फर्जी एनकाउंटर दिखाने में उत्तर प्रदेश पुलिस सबसे आगे हैं और बोल देती है कि अपराधी भागने की कोशिश कर रहा था इसलिए उसका असर करना पड़ा फिर ऐसे मामलों में पुलिस नाकाम और कमजोर क्यों महसूस होती है जिस का अपहरण किया गया उसको ढूंढ कर उसके परिवार को चलाने में पीछे क्यों रह जाती है
क्या यूपी में इसी तरह गुंडाराज और हत्याप्रदेश के नाम से जान जायेगा
