गंगा की नई धारा रोकने को लेकर काम हुआ शुरू

गंगा की नई धारा रोकने को लेकर काम हुआ शुरू

कासगंज, । सोरों के गांव महमूदपुर पुख्ता की ओर गंगा के रुख करने पर सिंचाई इंजीनियर सक्रिय हो गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने पर आधा दर्जन गावों को बचाने के लिए काम शुरू हो गया है। गंगा में धारा के प्रवाह को मोड़ने के लिए पक्यूपाइन स्टड्स लगाए जा रहे हैं। इसमें रेत को बोरियों में भरकर धार के मुहाने पर लगाया जा रहा है।
मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा व इंजीनियर गांव महमूदपुर पुख्ता के निकट पहुंचे। इंजीनियरों की मौजूदगी में परक्यूपाइन स्टड्स बनाकर नदी की नई धारा के मुहाने पर लगाना शुरू कर दिया गया है। ताकि गंगा में बाढ़ के समय नई धारा में बाढ़ का पानी न आए। गंगा के बीच में बने सिल्ट के टीलों की वजह से नदी की धार कासगंज की ओर बहना शुरू हो गई है। इस धारा से भी एक नई धारा गांव महमूदपुर पुख्ता की ओर बहना शुरू हुई तो सिंचाई इंजीनियरों की चिंता बढ़ गई। इंजीनियरों ने तुरंत धारा का प्रवाह रोकने के लिए प्राथमिक काम शुरू कर दिया है। एक दर्जन से अधिक पक्यूपाइन स्टड्स नई धारा पर बनाए गए हैं। सीमेंट के पोल से बने इन स्टड्स में सैकड़ों की संख्या में रेत की बोरियां भरी जा रही हैं। ताकि गंगा का जलस्तर बढ़ तो पानी नई धारा में प्रवेश न करने पाए।

सोरों का भसावली गांव 2010 में आया था चपेट में

गंगा में वर्ष 2010 में आई बाढ़ के दौरान सोरों का गांव भसावली बाढ़ की चपेट में आकर पूरी तरह कट गया था। बाढ़ के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हुआ और भसावली गांव देखते ही देखते पूरी तरह तबाह हो गया। उस समय भी गंगा ने तेजी के साथ नगला दल से ही कटान शुरू किया था। इसमें भसावली, मढ़ावली व आधा दर्जन से अधिक गांव सोरों क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित हुए थे। हजारों बीघा फसल बाढ़ में नष्ट हुई और भसावली गांव के लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।
सोरों के गांव महमूदपुर पुख्ता में गंगा की नई धार को रोकने के लिए काम शुरू हो गया है। नदी की नई धारा में पानी आने से रोकने के लिए परक्यूपाइन स्टड्स लगाए जा रहे हैं। ताकि इन स्टड्स से टकराकर गंगा का पानी मुख्य धारा की ओर चला जाए। सिंचाई विभाग द्वारा एक दर्जन से अधिक स्टड्स नई धारा के मुहाने पर लगाए गए हैं।
अरुण कुमार, अधिसासी अभियंता, सिंचाई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks