
साढू ने गोली मारकर किया घायल
कासगंजअमांपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात साढू ने अपने साथी की मदद से युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल से उपचर के लिए रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साढू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन अभी तक वह पुलिस गिरफ्त से दूर है।
अमांपुर थाना क्षेत्र के भटीकरा निवासी लक्ष्मण सिंह व पड़ोसी गांव निवासी राजकुमार आपस में साढू हैं। दोनों में पत्नी से बातचीत के शक को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे गांव के बाहर से गुजरते समय लक्ष्मण को राजकुमार ने अपने अन्य साथी की मदद से गोली मारकर घायल कर दिया। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को अवगत कराया। घायल को परिवार के लोग अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी घायल को बेहतर उपचार के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
? पत्नी से बातचीत के शक में दिया घटना को अंजाम
? पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
अमांपुर थाना पर सोमवार की रात करीब आठ बजे भटीकरा गांव के निकट लक्ष्मण निवासी भटीकरा के गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौका मुआयना किया। साढ़ू राजकुमार द्वारा गोली मारना बताया जा रहा है। घायल को रेफर किया गया है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
जितेंद्र कुमार दुबे, एएसपी कासगंज