
पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा एवं उनको संवैधानिक अधिकार दिलाने की भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने बनाई रणनीति*
*सभी राज्यों में राज्य महा अधिवेशन का होगा आयोजन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित*
*बीएमएफ संस्थापक एके बिंदुसार जी की तबीयत खराब होने पर हम ईश्वर अल्लाह से प्रार्थना करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं* –मोहम्मद आसिफ अंसारी संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं प्रधान संपादक हिंदी
समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र एवं मैनेजिंग डायरेक्टर BMF news network
*नई दिल्ली* –भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर एक निर्णायक जंग लड़ने का ऐलान किया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा को दिलाने एवं संवैधानिक अधिकारों को दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के द्वारा संचालित हिंदी समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र एवं बीएमएफ न्यूज़ नेटवर्क को संपूर्ण भारत में विस्तार देने का भी निर्णय लिया गया है।
उन्होंने सही राज्य चेयरमैन राज्य डिप्टी चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष गणों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने राज्यों में महाधिवेशन की तैयारी की रूपरेखा बनाकर केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री एके बिंदुसार जी को अवगत कराएं
उन्होंने कहा कि संस्थापक महोदय के दिशा निर्देशानुसार सभी राज्य में महा अधिवेशन कराए जाएंगे लखनऊ में सितंबर माह में महा अधिवेशन ऐतिहासिक रूप से कराया जाएगा।
उन्होंने सभी मीडिया अधिकारियों को टि्वटर चालू करने का भी निर्देश दिया कहा कि हर हाल में सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधु अपना ट्विटर चालू करें और अपने प्रोफाइल को मेंटेन करें।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सभी मीडिया अधिकारियों को पदाधिकारियों को मेहरून शर्ट सफेद पेंट जो संगठन का ड्रेस निर्धारित किया गया है उसे बनाना अनिवार्य एवं सभी टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहन पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन का झंडा स्टीकर लगाना अनिवार्य हैं।
उन्होंने सभी जिला के मीडिया अधिकारियों पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सूची बनाने के लिए सभी जिला अध्यक्षों को भी निर्देशित किया है।