
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर एटा श्री विक्रान्त द्विवेदी के नेतृत्व में वांछित अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 12.06.23 को थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअ0स0 429/23 धारा 354 भादवि व 7/8 पोक्सो अधि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र रामचन्द्र नि0 शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- सतीश कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उ0नि0 श्री जगदीश सिंह
2- का0 महीपाल सिंह