ब्रेकिंग्
लखनऊ यू0पी0,,,
प्रयागराज से ताजा अपडेट ।

प्रयागराज में टहलने निकले एडिशनल कमिश्नर की रहस्यमय मौत।
24 घंटे बाद कब्रिस्तान में मिला आज शव।
बीते कल सोमवार सुबह में टहलने निकले प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार मिश्र।
24 घंटे बाद आज कीडगंज क्षेत्र में स्थित एक कब्रिस्तान में शव मिला।
वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी की रहस्यमय मौत से खलबली मची।
पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
कीडगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
मूल रूप से अयोध्या के जलालपुर इलाके के रफीगंज के ढकवा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र (46) वर्ष 2012 बैच के पीसीएस अफसर थे
। वह अभी तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव के पद पर तैनात थे।
लगभग तीन हफ्ते पहले ही उनकी नियुक्ति अपर आयुक्त द्वितीय प्रयागराज मंडल के पद पर हुई थी
वह परिवार के साथ मेडिकल चौराहे के पास सरकारी आवास में रहते थे।
बताया गया है किसोमवार भोर में 4.30 बजे वह रोज की तरह टहलने निकलने थे
। दोपहर बाद तक नहीं लौटे तो बेटे उत्कर्ष मिश्र ने काल किया।
मोबाइल बंद मिला तो उन्हें चिंता हुई। कई स्थानों पर तलाश की
कोई पता नहीं चलने पर उत्कर्ष ने अपर आयुक्त प्रशासन प्रयागराज मंडल पुष्पराज सिंह को फोन किया।
अपर आयुक्त प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी।
आज सुबह में उनका शव कीडगंज क्षेत्र में स्थित एक कब्रिस्तान में पाया गया।
बताते हैं कि सुनील कुमार मिश्र की पत्नी शीला की लगभग एक माह पहले बीमारी के चलते निधन हो गया
इसके बाद से ही वह काफी अवसाद में थे। शुगर और ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर बीमारी भी उनको थी।
उनके निधन से बेटे उत्कर्ष और बेटी साक्षी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दोनों प्रयागराज में रहकर सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे