
बिजली चोरी केसों की प्री ट्रायल की जून माह की तारीख निर्धारित की गई।। मैनपुरी स्पेशल जज ईसी एक्ट न्यायालय में विद्युत चोरी के केसों की सुनवाई की जा रही है इनकी सुनवाई न्यायाधीश मीता सिंह द्वारा की जाती है बिजली केसों की सुनवाई मैं अधिक मुकदमे होने के कारण और विद्युत विभाग में अधिक से अधिक राजस्व बिल जमा होने की कोशिश के दौरान न्यायधीश मीता सिंह द्वारा प्री ट्रायल केसो की तारीखें निर्धारित की गई जिनमें 13 जून को अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय क्षेत्र बेवर ,भोगांव ,किशनी, कुसमरा की केसों की सुनवाई की जाएगी तथा 21 जून को खंड तृतीय बरनाहल ,करहल, दनानाहर ,घिरोर ,कुरावली की केसों की सुनवाई होगी एवं 27जून को खंड प्रथम शहरी क्षेत्र के एवं कोतवाली क्षेत्र के बिजली चोरी के केसों की सुनवाई की जाएगी इनके केसो में प्री ट्रायल के दौरान वादकारी अपने विद्युत संबंधित समस्त दस्तावेज न्यायालय में लेकर उपस्थित हो इस बैठक में विद्युत विभाग के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ,अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार ,आशीष गुप्ता एवं दीपक मिश्रा के अलावा कोर्ट क्लर्क सुरेश यादव ,धर्मेंद्र यादव, एवं चंद्रहास यादव उपस्थित रहे विद्युत अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया द्वारा बताया गया की जो बिजली चोरी के आरोपी हैं और उन्होंने विद्युत चोरी की केसों की राजस्व शुल्क एवं समन शुल्क जमा कर दिया है और उनकी निर्धारित तारीख पर अपनी मूल रसीद लेकर न्यायालय में उपस्थित हो और अपने केशों को समाप्त कराएं जिससे उनके केसों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त कराया जा सके। जिन लोगो को बिजली चोरी का न्यायालय से सम्मन प्राप्त हुआ है वह न्यायालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज पेश करे।