भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग को सम्मान मिला। मीनाक्षी लेखी

भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग को सम्मान मिला। मीनाक्षी लेखी, रिपोर्ट योगेश मुदगल
कासगंज,आज यहां जनपद के अमांपुर कस्बे में एटा रोड पर हनुमान मंदिर प्रांगण में केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कार्यकर्ताओं और जनता के बीच मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई , उन्होंने कहा कि 2014 से पहले घोटालों की सरकार हुआ करती थी और एक दूसरे को बचाने का काम होता रहा , उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है और नौ साल में कोई घोटाला नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी आज चारों ओर विकास और कानून व्यवस्था का राज है कांग्रेस के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए देश को पीछे ले जाने का जिक्र किया उन्होंने कहा कि पूर्वांचल काफी पिछड़ा माना जाता था लेकिन आज मोदी सरकार द्वारा वहां काफी विकास हुआ है तथा महिलाओं के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है । भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks