
अपर पुलिस महानिदेशक का कासगंज दौरा , रिपोर्ट योगेश मुदगल
पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी और दिए आवश्यक निर्देश।
कासगंज,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ज़ोन आगरा , राजीव कृष्ण द्वारा गार्द रुम वह पार्किंग शेड का फीता काट कर उद्घाटन किया और पुलिस कार्यालय पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।ए डी जी ने पुलिस कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी गण व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की , उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बीट भ्रमण ,एन्टी रोमियो व पुलिस कर्मियों की पैट्रोलिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने , अपराधियों के सत्यापन हेतु प्रचलित अभियान (आप्रेशन पहिचान ) के सम्बन्ध में तत्काल सभी अपराधियों का सत्यापन कराने तथा सभी क्षेत्राधिकारियों को जिम्मेदारी दी कि न्यायालय और संम्बंधित मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर वाहनों का निस्तारण कराएं सभी घटनाओं को गम्भीरता से लेकर तुरंत कार्यवाही की जाय ,थाने पर आने वाले सभी पीड़ितों के साथ सौम्य एवं शालीनता से व्यवहार किया जाय , उनकी समस्याओं को सुनकर अतिशीघ्र निस्तारित किया जाय , सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र के अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करें , लम्बित विवेचनाओं को अति शीघ्र निपटाएं , किसी भी दशा में किसी थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा , अवैध शराब का प्रचलन न होने दिया जाय। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने इस अवसर पर एडीजी को जनपद की आधुनिक पुलिसिंग की जानकारी दी और उपलब्धियां बतातीं।