
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हो गई। कृष्णपाल उर्फ चल्वे ने अपनी पत्नी पूजा की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसे फल विक्रेता मुन्ना से पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। हत्या के बाद उसने चौराहे पर पहुंचकर मुन्ना को भी गोली मार दी।
आरोपी को घंटेभर बाद उसकी बहन के घर से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया, वहां उसने हवाई फायरिंग कर दी थी। जानलेवा हमले के मामले में चल्वे जेल में बंद था। हाल में ही वह जमानत पर छूटकर आया था।
लोधीनगर निवासी चल्वे और मोहल्ला नौगवां निवासी पूजा अलग-अलग बिरादरी के थे। 10 साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था। कुछ साल से चल्वे को शराब की लत लग गई थी। वह अपराध भी करने लगा। साल भर से दोनों में तनातनी चल रही थी। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर तीन बजे पूजा चीखते हुए घर से बाहर भागी। पीछे से चल्वे तमंचा लेकर निकला। उसने एक गोली पूजा की गर्दन में