स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग शुरू

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग शुरू

वाराणसी,11 जून। वाराणसी कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित *स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग की आज सायं पांच बजे चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति खेल सभागार ईंगलिसियालाइन में पुरुष युगल के साथ शुरुआत हो गयी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन केअध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी देवी के चित्र पर पुष्पान्जलि अर्पित कर और कैरम बोर्ड पर स्ट्राइक करके किया । श्री सिंह ने कहा कि कैरम एक अत्यंत लोकप्रिय कलात्मक खेल है जिसमें मनोरंजन के साथ कैरियर बनाने की अपार सम्भावनायें हैं । उद्घाटन समारोह का संचालन आयोजन सचिव अश्वनी चक्रवाल ने और मैचों का संचालन सहायक मुख्य निर्णायक रवि आर्य और अशोक सिंह, के नेतृत्व में निर्णायक सन्दीप यादव, श्रीप्रसाद सोनी, गौरव गुप्ता, झुनझुन गुप्ता आदि ने किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks