
एटा ! गत शनिवार को शहर के शिकोहाबाद रोड पर सुनहरी नगर स्थिति शिव मंदिर पर नगर के लाडले लोकप्रिय विधायक सदर विपिन वर्मा “डेविड” व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता वर्मा “डेविड” सामाजिक कार्यकर्ता सहित नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता एवं मिरहची नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती लक्ष्मी देवी उपाध्याय व उनके प्रतिनिधि सर्वेश कुमार उपाध्याय का ब्राम्हण समाज के गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्तर पर चांदी का मुकुट पहनाकर माल्यार्पण कर भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम रामचन्द्र का श्री रामदरबार भेंटकर अभिनदंन किया गया ! कार्यक्रम में प्रदीप रघुनदंन , सुरेन्द्र उपाध्याय , राजेन्द्र मौर्य , सत्यम राघव , पूजा मिश्रा , माधव , आशुतोष मिश्रा ,उदय उपाध्याय , तनु उपाध्याय , रामकुमार ,विशेष यादव , खुशबू मिश्रा ,प्रशांत , अशोक आदि सैकडों लोग मौजूद रहै !