जलेसर की शनीचर जात में नहीं थम रही है छीना झपटी की वारदातें

जलेसर की शनीचर जात में नहीं थम रही है छीना झपटी की वारदातें

हाथरस की दो महिलाओं के कानो से कुंडल खींच ले गये बदमाश

एटा।उपदेश टाइम्स न्यूज जलेसर आषाढ़ माह के पहले शनिवार को जलेसर के सनीचर जात में भारी पुलिस फोर्स होने के बाबजूद महिला जायरीनों के साथ छीना झपटी की जमकर वारदाते हुई। जात के दौरान बदमाश हाथरस जिले से जात करने आयी दो महिलाओं के कानो से कुंडल खींच ले गए। दर्द से महिलाएं चिल्लाती रही मगर बदमाश भीड़ का फायदा उठाते हुए गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाबजूद कोतवाली पुलिस बदमाशो का पता नही लगा सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव बुधायच निवासी दो पीड़ित महिलाये बादामश्री व शकुंतला देवी ने बताया कि शनिवार को वह सनीचर जात करने जलेसर आई थी। जब वह बड़े मियां की जात कर छोटे मिया की जात करने जा रही थी तभी काफी भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए दो बदमाशों ने पीछे से कानों के कुंडल खींच लिए। जिससे उनके कान फट गए। बदमाश दोनों महिलाओं के सोने के कुंडल झपट कर ले जाने में सफल रहे। महिलाओं द्वारा घटना की शिकायत मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से की गई। पुलिस द्वारा चोरों की काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई इन बारदातो का कोई सुराग नहीं लग सका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks