11जून को होगा महराजगंज मे विशाल बौद्ध धम्म महासम्मेलन

11जून को होगा महराजगंज मे विशाल बौद्ध धम्म महासम्मेलन।

महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले से भारी संख्या प्रतिभाग करेगें बौद्ध अनुयायी।

शोहरतगढ़ मे भारतीय बौद्ध महासभा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील शोहरतगढ़ में शुक्रवार को महादेवा नानकार चौराहे पर दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इण्डिया (भारतीय बौद्ध महासभा) की तहसील व जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें सर्वप्रथम बौद्धाचार्य डा.जेपी बौद्ध ने उपस्थित लोगों को त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराया।
बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल महासचिव केदारनाथ आजाद ने कहा कि आगामी 11 जून को जनपद महराजगंज मे एक दिवसीय विशाल राष्ट्रीय बौद्ध धम्म महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रबोधी पाटिल प्रतिभाग कर रहे हैं। महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी को आज से ही इसकी तैयारी मे लग जाना है।सभी को इसमे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है।
जिलाध्यक्ष राममिलन गौतम ने कहा कि बौद्ध धर्म एक वैज्ञानिक धर्म है।इसमे ऊंचनीच, छुआछूत,जात-पात व ढोंग-पाखण्ड के लिए कोई स्थान नही है। इस धम्म को हम सभी को अंगीकार करना होगा तभी हमारा व हमारे समाज का चौमुखी विकास होगा।
जिला उपाध्यक्ष जयकिशोर गौतम ने कहा कि भारत मे बौद्ध धम्म पूरी तरह से खत्म हो गया था लेकिन धन्य है बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर जिन्होंने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर मे अपने दस लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म को स्वीकार करके पुनः जीवित किया। आज पूरे देश मे बौद्ध धर्म बहुत ही तेजी से फैल रहा है। भारत बहुत ही जल्द बौद्धमय हो जायेगा।
बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव चन्द्रिका प्रसाद गौतम ने किया।
इस अवसर पर तुलसीराम, तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद्र भारती, अरूण कुमार भारती, सचिन भाष्कर, अनिल कुमार गौतम, रामधनी बौद्ध, जोखू प्रसाद, नागेंद्र, कैलाशनाथ बौद्ध, आजाद सच्चिदानन्द बौद्ध, राम प्रसाद, सरोज कुमार, वृजेश कुमार, सर्वजीत भारती आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks