रिश्ते का खून बड़े भाई ने की छोटे की हत्या

*रिश्ते का खून बड़े भाई ने की छोटे की हत्या, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,। ढोलना थाना क्षेत्र में हजारा नहर पर गत दिवस हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में गुनाह कबूला है। पुलिस घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया है और आग की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ढोलना के तैयवपुर सुजायतगंज निवासी चंद्रवीर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने तीन जून की रात पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह तीन जून की शाम आठ बजे अपने भाई मनोज को खेत पर खाना देने गया था। खेत पर नहीं मिलने पर जब वह लौट रहा था तो उसका भाई मनोज रास्ते में घायल मिला, उसकी पीठ में गोली लगी हुई थी। चार जून को उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चंद्रवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी तैयवपुर सुजायतगंज, मुकेश पुत्र ईश्वरी दयाल, जितेन्द्र कुमार पुत्र नौवत सिंह निवासीगण हिम्मतपुर सई के नाम प्रकाश में आए।

एएसपी ने गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कीं। ढोलना पुलिस व एसओजी टीम ने बुधवार की रात सटीक जानकारी पर चन्द्रवीर उर्फ चंदू, मुकेश को खेत पर बने ट्यूबवैल से गिरफ्तार कर लिया। मुकेश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस बरामद किए।

कड़ाई से पूछताछ के बाद जितेन्द्र कुमार पुत्र नौबत सिंह को मुबारिक माफी काली नदी के पास से गिरफ्तार किया। उससे पुलिस ने एक तमंचा तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर ढोलना राजकुमार शर्मा, एसओजी टीम प्रभारी अनूप कुमार भारतीय, एसआई बलवीर सिंह, कल्याण सिंह समेत अन्य हमराह शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks