
मुंबई से 10 मई को ही अपने गांव आया था जीवा का हत्यारा, पूर्व सांसद पर हत्या कराने का है शक
संजीव जीवा की हत्या में एक हत्यारोपी को वकीलों ने पकड़ लिया था ,उसकी पिटाई की थी। वकील की ड्रेस में आए इस व्यक्ति का नाम विजय यादव निवासी जौनपुर बताया जाता है। एक पूर्व सांसद पर इस हत्या को लेकर शक जताया जा रहा है जो मुख़्तार अंसारी का विरोधी माना जाता है।
जानकारी के अनुसार, विजय यादव 11 मई को गांव छोड़कर काम की तलाश में निकला था, उसके बाद से उसने परिजनों से कभी कोई संपर्क नहीं किया।जौनपुर की तहसील केराकत के गांव शर्की निवासी श्यामा यादव ने बताया कि विजय यादव उनके साले के बेटे की शादी में शामिल होने 10 मई को मुंबई से आया था । विजय यादव मुंबई में काम करता था। 11 मई को वह काम की तलाश में लखनऊ गया और उस दिन के बाद से उसने घर पर संपर्क नहीं किया। मुंबई से वह जब भी आता था तो गांव में किसी से मिलता जुलता नहीं था। गांव में किसी भी तरह का कोई विवाद या इस तरह के कोई दोस्त नहीं थे।