वाराणसी मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने वाराणसी मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की

वाराणसी। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने आज वाराणसी के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विशेष दौरे पर आकर वाराणसी मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के शिक्षा विभाग के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत संगठन से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। वाराणसी आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का संघ के संरक्षक मनोहरलाल व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र पहनाकर एवं डायरी भेंट कर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 18जून 2023 को संगठन की ग्रीष्मकालीन संगोष्ठी काशी कृषक इंटर कालेज हरहुआ में संपन्न होगी। जिसमें नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी दिन शिक्षणेत्तर कर्मियों की समस्याओं के निदान के लिए एक हेल्पलाइन का गठन कर इसका उद्घाटन कर्मचारी हित में किया जाएगा। इस दौरान अरुण कुमार सिंह,अजय कुमार,असलम, संजीव श्रीवास्तव, बद्री सिंह,नीरज सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks