
एटा ! जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ पर पंजीकृत मुअसं0- 114/23 धारा 376,354ग, 506,120बी भादवि0 व 67 सूचना प्रौ0अधि0 में वाँछित चल रहे अभियुक्त जुगेन्द्र उर्फ जुगेन्द्रपाल उर्फ करु पुत्र श्री मुन्ना लाल निवासी चुरथरा थाना अवागढ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !