*रोडवेज बस ने महिला को कुचला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जैथरा। बहन एवं उनके दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर घर ले जा रहे युवक को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से युवक और बच्चे उछलकर दूर जा गिरे, जिसमें महिला की मौत हो गई। बाइक से गिरे तीनों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
थाना जसरथपुर के ग्राम जिटोरा भान निवासी श्यामवीर पुत्र ब्रजराज थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम नगला भूड़ निवासी बहन आशा देवी पत्नी अतनेश, उनके दो बच्चे नन्दिनी और रितिक को लेकर घर जा रहे थे। थाना क्षेत्र के गांव परौली पर तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही श्यामवीर और बच्चे दूर जा गिरे। आशा देवी रोडवेज बस के पहिए के नीचे आ गई। इससे उनकी मौके ही मौत हो गई। बाइक सवार तीनों को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया। कुछ ही देर में उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।