
महासंम्पर्क अभियान के अन्तर्गत भाजपा का व्यापारी सम्मेलन।
कासगंज,देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा , सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सफलता के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महासंम्पर्क अभियान के तहत रेलवे रोड स्थित गंगा देवी धर्मशाला में एक व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बोलते हुए भाजपा के स्थानीय सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने सपा , बसपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्हें व्यापारियों का विरोधी बताया , उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब न तो व्यापारियों का अपहरण हो रहा है न थैला छिनता है और ना ही व्यापारी से किसी तरह की चौथ वसूली हो थी है जबकि सपा , बसपा कांग्रेस के शासन में ये आम बात थी , मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में व्यापारियों का पूरी तरह हित लाभ हो रहा है , व्यापारी बिना डर के व्यापार कर रहे हैं और प्रदेश शासन में व्यापारियों के हित में अनेक योजनाएं लागू की है प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में आज शांति पूर्ण वातावरण है और राम राज्य स्थापित हो गया है जहां बिना किसी भेदभाव के ,सबके साथ न्याय हो रहा है , उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त , कब्जा मुक्त प्रदेश बन गया है इसीलिए बाहरी उद्यमी भी प्रदेश में निवेश कर रहे हैं इस अवसर पर मंच पर आसीन जिला प्रभारी हर्ष वर्धन आर्य , जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी , विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत , हरिओम वर्मा ,एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड ,एटा जिलाध्यक्ष संदीप जैन , मारहरा विधायक वीरेन्द्र लोधी ,एम एल सी आशीष यादव , पूर्व विधायक ममतेश शाक्य , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप चैयरमेन श्री मती मीना माहेश्वरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए , सम्मेलन की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र वार्ष्णेय ने की और संचालन गौरी शंकर शर्मा एवं विकास गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया , इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद थे।
डॉ विनय शौनक कासगंज।