रामनगर भीटी के शिव विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण व जलनिकासी कार्य का शिलान्यास

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने किया रामनगर भीटी के शिव विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण व जलनिकासी कार्य का शिलान्यास।

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा आज रामनगर भीटी के शिव विहार कॉलोनी में रु 81 लाख 83 हजार की लागत से सड़क निर्माण पटरी व जलनिकासी कार्य का शिलान्यास किया गया।
विधायक ने शिलान्यास का पूजन श्री परमानंद लाल व श्री सतीश श्रीवास्तव से कराया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ अर्पित करके किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 2014 से अब तक सभी चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया और जनता के लिए रात दिन काम करने का अपना संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे भाजपा कार्यकर्ता अशोक जायसवाल डॉ अनुपम गुप्ता अजय प्रताप सिंह नंदलाल चौहान पार्षद अमित सिंह चिन्टू पार्षद लल्लन सोनकर विजेन्द्र बगड़ू पूर्व सभासद मुन्ना निषाद पूर्व सभासद संतोष गुप्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर टुन्ना सिंह सृजन श्रीवास्तव राजकुमार सिंह रितेश राय कुलदीप सेठ दीपक कन्नौजिया देवेन्द्र सिंह अनिरूद्ध कन्नौजिया विनोद सेठ आलोक सिंह विवेक मिश्रा गोविंद मौर्य व अन्य।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks