ब्रेकिंग

आखिरकार पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पास्को एक्ट के अंतर्गत किया मुकदमा दर्ज।
थाना अमरिया पुलिस के द्वारा आरोपित डॉक्टर तस्लीम पुत्र कल्लू शाह और डॉक्टर इशरत जहां पत्नी तस्लीम निवासी ग्राम मुडलिया गोसू थाना अमरिया जनपद पीलीभीत के खिलाफ धारा 354,342,504,506,तथा लैंगिक अपराध बालकों के संरक्षण अधिनियम पास्को एक्ट के अंतर्गत 4 व 8 के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।
अंतर्जनपदीय निवासी पीड़िता के पिता के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर किया गया मुकदमा दर्ज।
थाना प्रभारी अमरिया कमल सिंह ने मीडिया को बताया है शिकायत पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,पीड़िता का मेडिकल कराया गया है अग्रिम कार्रवाई जा रही है।