
मुंबई महाराष्ट्र
पत्रकार जनकल्याण समिति के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पत्रकार जनकल्याण समिती के संस्थापक/ अध्यक्ष, वरिष्ट पत्रकार एवं समाजसेवी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के मनोज कुमार वर्मा जी ने आज प्रेस वार्ता जारी करते हुए बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हमारी संगठन की ओर से घोषणा किया गया, जिसमें सभी सदस्यों द्वारा महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों ने आज एक साथ शपथ लेते हुऐ निर्णय लिया की इस बार 1जुलाई 2023 से सभी सरकारी हो या निजी संस्थानों में पर्यावरण को बचाने हेतु सभी सदस्यों ने निर्णय लिया है इस अवसर पर श्री मनोज वर्मा जी ने बताया की हम जहा रहेंगे वहां संगठन के सदस्यों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए सभी संस्थानों के सहयोग से सभी पदाधिकारियों के साथ अपने अपने क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों में पूरे बारिश भर पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा ।इस अवसर पर संगठन की महिला प्रदेशाध्यक्ष भामा साहू जी ने बताया की छत्तीसगढ़ के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, अनाथालयों,एवं सभी सार्वजनिक स्थलों,में 1जुलाई से अपने – अपने क्षेत्रों तहसील ब्लॉक जनपद जिलों में वृक्षारोपण अभियान की पूर्ण रूप से तैयारी किया जा चुका है इसी तरह संगठन के संस्थापक/ अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के माननीय श्री मनोज वर्मा जी ने मुंबई में भी तैयारी पूर्ण करने की घोषणा कर दिया है इस अवसर पर मुख्य रूप से मुंबई में तैयारी कर लिया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर जी, सुलेख नाविक जी,रंजना सिंह चौहान जी, दुर्गेश वर्मा जी,,पार्वती वर्मा जी, ममता अनंत (तिल्दा) डी के वर्मा जी ( शिक्षक ) उमाशंकर ,कृष्ण साहू , डिंपल साहू जी जी और सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे