
भारत सरकार की ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान योजना में भारी अनियमितता की शिकायत महिला समूहों ने की है, तिल्दा विकासखंड के बंगोली कलस्टर की महिलाओं ने महिला समन्वयक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके द्वारा अनावश्यक रूप से लोन की राशि बैंक प्रबंधन के साथ मिलकर महिला समूह के खाते में डाल दी जाती है और मना करने के बाद भी कुछ माह बाद खाते से राशि निकाल ली जाती है, महिला समूह की महिलाओं ने बताया की किस तरह से महिला अधिकारी अपना परफॉर्मेंस और लोन वितरण के लिए तय लक्ष्य को पूरा करने ,अधिकारियों से वाह वाही और कमीशन की राशि पा लेने में सफल होती है, वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला समूह को ब्याज की राशि का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है महिला समूहों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहान के अधिकारियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और उन्हें देहाती छत्तीसगढिया व कई तरह से जातिसूचक अपशब्द कहकर अपमानित किया जाता है, एक जाति विशेष की महिला ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि, महिला अधिकारी के द्वारा उन्हें जाति विशेष बता कर अपमानित किया गया जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने के बाद भी उन्हें किसी तरह से मदद नहीं मिली तिल्दा विकासखंड में परियोजना अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई ऐसे में पीड़ित महिलाओं ने क्षेत्र की महिला विधायक से भी न्याय की गुहार लगाई लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
बंगोली क्लस्टर की महिला समूहों का कहना है कि स्वालंबन के लिए चलाई जा रही योजना उनके लिए पीड़ा दायक हो गई है।
महिला समूह को लोन दिलाने के नाम पर ठगा जाता है समूह के ऑडिट के नाम पर उनसे उगाही की जाती है और परियोजना अधिकारियों व बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से किसी भी समूह के खाते में कोई भी राशि डिपॉजिट कर निकाल भी लिया जाता है और उसका ब्याज संबंधित महिला समूह के खाते से काट भी दिया जाता है।
महिला समूह ने अपनी पीड़ा बताते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल से निवेदन किया कि वे उनकी मदद करें महिला समूहो ने अपने आत्मसम्मान पर चोट लगने की बात कही और आंख में आंसू लिए कहा कि बिहान उनके लिए मरे बिहान साबित हो रहा है।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से अपील की उनकी लड़ाई में सेना उनके साथ आए।
और क्योंकि छत्तीसगढ़ की महिलाओं के आत्म सम्मान का विषय है ऐसे में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने महिला समूह की बहनों को न्याय का आश्वासन दिया है।
क्रान्ति सेना प्रदेशाध्यक्ष ने अपने चिर परिचित गर्जना में कहां कि, कहीं छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है उनकी अस्मिता पर उंगली उठाई जा रही है या किसी भी तरह से उन्हें अपमानित किया जा रहा है तो छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना आर पार की लड़ाई लड़ेगा।