चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी की हुई ट्रैक्टर की ट्रौली सहित किया गया गिरफ्तार


एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता,थाना बागवाला पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी की हुई ट्रैक्टर की ट्रौली सहित किया गया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं-130/2023 धारा 379,411 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त *विजेन्द्र कुमार यादव पुत्र श्री हरकेश यादव निवासी नगला महारी थाना सोरो जिला कासंगज* को चोरी की हुई ट्रैक्टर की ट्रौली सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्य़वाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.विजेन्द्र कुमार यादव पुत्र श्री हरकेश यादव निवासी नगला महारी थाना सोरो जिला कासंगज

बरामदगी-

  1. ट्रैक्टर की ट्राली (कीमत करीब 02 लाख रूपये)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1.उ0नि0 श्री लाल बहादुर
2.का0 अनुज कुमार
3.का0 सौरभ मौरल
4.का0 नीरज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks