पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना आज के आधुनिकीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है। दीदी वंदना

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाराणसी की सामाजिक संस्था साईं वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसायटी के सदस्यों ने संस्थापिका दीदी वंदना सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कर, प्रकृति और हमारे बीच के अटूट संबंध पर प्रकाश डाला
उक्त मौके पर संस्था की संस्थापिका दीदी वंदना सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। हालांकि आज के आधुनिकीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है। इसके चलते दुनियाभर में चिंताजनक जलवायु परिवर्तन देखने को मिल रहा है. अभी हाल ही में कोरोना काल के समय हम लोगों ने ऑक्सीजन की किल्लत को महसूस किया है। अपने खास सगे संबंधियों को दम तोड़ते देखा है अतः इन घटनाओं से सबक लेते हुए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को ऑक्सीजन युक्त बनाना होगा
हमारे संस्था के सदस्यों ने आज आम जामुन अमरूद आवंला सहजन इत्यादि फलदार तथा छायादार पेड़ लगाए गए
उक्त मौके पर संस्था की सदस्य रंजू देवी सुमन सिंह गौतिमा जी समाज सेवी श्रीकान्त पांडेय अभिषेक सिंह सुनीता अग्रवाल जी आदि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।