
महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन स्वराज संगठन द्वारा ज्ञापन दिए जाते रहे हैं आज सहावर तहसील में प्रदेश सचिव विपिन राघव के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
कासगंज जनपद की तहसील सहावर में आज दिनांक 5/6/2023 को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने महिला पहलवानों के समर्थन में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन प्रदेश सचिव विपिन राघव जी के नेतृत्व में प्रेषित किया इस मौके पर संरक्षक गिरीश मिश्रा,मंडल एडवाइजर कौशल किशोर,कड़कसिह,प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा,
जिलाध्यक्ष एके लोधी, जिलाध्यक्ष युवा मोहित यादव,नगर अध्यक्ष शिव उपाध्याय,जिला प्रमुख महासचिव उपेंद्र उपाध्याय, छात्र मोर्चा उपाध्यक्ष मुनीश लोधी, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे