विकास तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम सिंदरी हर्ल गेट पर आयोजित की गई


सिंदरी (घनबाद)5जून भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सिन्दरी नगर में विकास तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम सिंदरी हर्ल गेट पर आयोजित की गई और एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया ।
इस जनसभा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक एवं संचालन नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह ने की इस जनसभा कार्यक्रम को मुख्यरूप से सिन्दरी के लोकप्रिय विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह जी,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर जी,जिला महामंत्री निताई रजवार जी,वरिष्ठ भाजपा नेता संतलाल प्रमाणिक,वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कुमार दीपू जी,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रतीरंजन गिरी ने सम्बोधित किया । इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री इंदुबाला जी ने किया । अपने अध्यक्षीय भाषण में नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि आज भाजपा की केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में भारत के हर पंचायत, हर गाँव मे विकास का कार्य कर रही है जो दिख रही है । शौचालय का निर्माण हो,प्रधानमंत्री आवास योजना हो,आयुष्मान भारत हो,गैस पाइपलाइन हो,एम्स हो हर जगह चहुँमुखी विकास हो रहा है । सिन्दरी में भी मोदीजी की स्वप्निल परियोजना हर्ल के द्वारा निम कोटेड यूरिया का उत्पादन हो रहा है । हर्ल प्रबंधन के द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली निम कोटेड यूरिया का उत्पादन किया जा रहा है जिससे देश के किसानों को लाभ मिलना शुरू हो गया है । सभा को सम्बोधित करते हुए तारा देवी ने कहा कि विगत 9 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने बहुत सारी विकास के कार्य किये हैं जिसमे सिन्दरी में हर्ल के द्वारा खाद का कारखाना भी शामिल हैं । आज हर्ल के कुशल प्रबंधन के द्वारा उच्च स्तर पर अच्छी गुणवत्ता का निम कोटेड यूरिया बनाया जा रहा है, जिसके लिए हर्ल प्रबंधन बधाई के पात्र हैं। धर्मजीत सिंह ने कहा कि मोदी जी का पूरे भारत मे अभी कोई विकल्प नही है । मोदीजी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है । इस जनसभा कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकास बाउरी,बलियापुर के दोनों अध्यक्ष मंटू रवानी,आशीष मुखर्जी, जिलाकार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी,सुमन चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो,गणपति बाउरी,संजय महतो, मनीष सिन्हा,सुशान्त महतो,रविकांत शर्मा, अणिमा सिंह,इंदरजीत सिंह,सहदेव मुर्मू,प्रदीप हाँड़ी,कुमार राजेश, ईश्वर यादव,अमरेंद्र सिंह,ज्ञानमोहन सिंह,संजय सिंह,रवि कुमार,शिव प्रकास, शक्तिपद रजवार,गोपी पाल,गणेश सिंह इत्यादि अनेको नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks