किशोरी आत्महत्या के मामले में शुरू हुई जांच

*किशोरी आत्महत्या के मामले में शुरू हुई जांच, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । किशोरी आत्महत्या करने के मामले में पिलुआ पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बेटी को खोने के बाद घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दें कि शुक्रवार को थाना पिलुआ के एक गांव निवासी किशोरी ने खंडर में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामले में पिता ने आरोपी प्रशांत, इसके पिता, मां निवासी नगला कमले थाना जैथरा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता के आरोप थे कि आरोपी प्रशांत ने पहले शादी का वायदा बेटी से किया था और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया था। आरोपी के पिता ने दहेज में दस लाख की मांग की थी। न देने पर शादी करने से इंकार कर दिया था। जिसके चलते बेटी ने आत्महत्या थी। पिलुआ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks