*थर्मल पॉवर प्लांट का ट्रायल, जल्द शुरू होगा उत्पादन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा के लोगों के लिए खुश खबरी है। थर्मल पॉवर प्लांट में एक यूनिट का ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया। अब सिर्फ बिजली बनाने की तैयारियां की जा रही है। विद्युत वितरण के एमडी ने तैयारियों का निरीक्षण भी कर लिया। जुलाई माह में बिजली का उत्पादन होने की संभावना है।
मलावन में निर्माणाधीन थर्मल पॉवर प्लांट में पहला सफल परीक्षण कर लिया गया। अभी तेल से पहला ट्रायल हुआ है। एक यूनिट बनकर तैयार हो गई है। इसमें 660 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी। परीक्षण होने की जानकारी पर शनिवार को विद्युत वितरण निगम के एमडी पी गुरूप्रसाद ने निरीक्षण भी किया। शनिवार को वह देरशाम तक प्लांट में रहे। उन्होंने हर बिंदू का बारीकी से निरीक्षण किया। दूसरा ट्रायल भी जुलाई माह से पहले कोयला से होना है। रेवले लाइन चालू ना होने के कारण ट्रायल के लिए कोयला ट्रकों से मंगाया जा रहा है। अभी तक करीब एक लाख टन कोयला पहुंच चुका है। यह कोयला अभी अलीगढ़ से मंगाया जा रहा है। कोयले का सफल ट्रायल होते ही बिजली का उत्पादन होना शुरू हो जाएगा।
दूसरी यूनिट पर हुआ 40 फीसदी काम
एटा थर्मल पॉवर प्लांट में दो यूनिट बन रही है। एक यूनिट में 660 मेगावाट बिजली और इतनी ही बिजली का उत्पादन दूसरी यूनिट में भी होगा। एक दिन में 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन एटा करेंगा। दूसरी यूनिट पर भी 40 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। इस पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।
एक यूनिट का ऑयल से ट्रायल कर लिया गया है। दूसरा ट्रायल कोयला से होगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। संभावना है कि जुलाई माह में बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
अजय कटियार, चीफ इंजीनियर, थर्मल पॉवर प्लांट एटा