राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा से युवाओं के अंदर राष्ट्रीय जज्बा और जुनून पैदा होता है- कैप्टन राज द्विवेदी

राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा से युवाओं के अंदर राष्ट्रीय जज्बा और जुनून पैदा होता है- कैप्टन राज द्विवेदी


आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कैप्टन राज द्विवेदी वरिष्ठ समाजसेवी की तिरंगा यात्रा दिनांक 9 जून से ऐतिहासिक शिव मंदिरसोहागी घाट से आठ चरणों में प्रारंभ होगी !
प्रथम चरण में विधानसभा त्योथर के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा पहुंचेगी जहां विद्यार्थी युवा किसान और जवान मिलकर देश हित समाज हित और राष्ट्र हित विचारधारा को लेकर सामाजिक समरसता को गौरवान्वित करेंगे तत्पश्चात दूसरे चरण की यात्रा विधानसभा सिरमौर तीसरे चरण में विधानसभा सेमरिया चौथे चरण में विधानसभा गुढ़ पांचवें चरण में विधानसभा मऊगंज छठमें चरण में विधानसभा देवतालाब सातवें चरण में विधानसभा मनगवां और आठवें चरण में विधानसभा रीवा में प्रारंभ होगी जिसका भव्य समापन एक समारोह के रूप में विवेकानंद प्रांगण टीआरएस कॉलेज रीवा में स्वतंत्रता दिवस के दिन किया जाएगा !
इस यात्रा का मकसद जिले के समस्त पूर्व सैनिक वीर नारियों एवं परिजनों तथा पैरा मिलिट्री फोर्सेज के सेवानिवृत्त जवानों और उनके परिजनों तथा सेवारत सैनिक परिवारों एवं समस्त शहीद परिवारों केउत्थान के लिए भारत तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी तमाम कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने के लिए तथा उनके सम्मान के लिए यह यात्रा की जाएगी जिससे समाज के अंदर सेना के प्रति पूरी तरह से निष्ठा भाव से आज के युवा विद्यार्थी प्रेरणा स्रोत बन सके और अपने जिले के अंदर एक अच्छा सौहार्दपूर्ण वातावरण बने!
क्योंकि आज हमारे समस्त युवा किसी न किसी रूप मेसही रास्ता से भटक चुके हैं इसलिए युवाओं और विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए उनके अंदर जो जज्बा और जुनून पैदा करने के लिए यह यात्रा बहुत ही कल्याणकारी सिद्ध होगी सी के परिपेक्ष में जिले के अंदर अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य तथा व्यवस्था परिवर्तन करना भी इस यात्रा का मकसद रहेगा !
कैप्टन राज द्विवेदी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस यात्रा में समस्त जिले के पूर्व सैनिक बड़े जोश और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होंगे इसमें प्रमुख रूप से कमांडो अरुण गौतम पूर्व सैनिक सतीश तिवारी वरिष्ठ समाजसेवी रण बहादुर सिंह पूर्व सैनिक रामजी त्रिपाठी राम चरण सिंह केके कुशवाहा एसके शुक्ला इंद्र गोपाल मिश्रा यज्ञ नारायण तिवारी रजनीश पांडे रामलाल साकेत आर यस साहू हृदयलाल शुक्ला मनबहोर मिश्रा राम नारायण पाठक श्रीनिवास तिवारी नरेंद्र शुक्ला लक्ष्मण तिवारी दिनकर पांडे दिवाकर द्विवेदी चंद्रमणि तिवारी अनिल भारती अरुण गौतम सोमनाथ पांडे भास्कर पांडे रामसुमेर त्रिवेदी दिनकर पांडे छोटेलाल शर्मा इंद्रलाल शर्मा हरिशंकर मिश्रा प्रहलाद तिवारी आरडी त्रिपाठी मुद्रिका तिवारी आरबी पटेल आर यस द्विवेदी श्रीकांत पांडे सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन इस राष्ट्रीय तिरंगे झंडे में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएंगे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks