अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं0- 143/2023 धारा 363, 376, 120 बी भादवि0 व 3 /4 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सनी उर्फ देवेन्द्र पुत्र रवेन्द्र निवासी धरौली थाना जैथरा एटा हाल पता छोटूराम नगर लाईनपार थाना लाईनपार जिला झज्जर हरियाणा को आज दिनांक 04.06.2023 को समय करीब 07.00 बजे दरियावगंज तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. सनी उर्फ देवेन्द्र पुत्र रवेन्द्र निवासी धरौली थाना जैथरा जिला एटा हाल पता छोटूराम नगर लाईनपार थाना लाईनपार जिला झज्जर हरियाणा

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 पंकज मलिक
  2. का0 सुशील कुमार
  3. का0 श्यामवीर सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks