पूर्व प्रधानाचार्य एवं कोर्डिनेटर ने पदमुक्त करने के बाद स्कूल से जरूरी कागजात व सामान चोरी

*पूर्व प्रधानाचार्य एवं कोर्डिनेटर ने पदमुक्त करने के बाद स्कूल से जरूरी कागजात व सामान चोरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । शहर कोतवाली क्षेत्र के नदरई स्थित एक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं कोर्डिनेटर ने पदमुक्त करने के बाद स्कूल से जरूरी कागजात व सामान चोरी कर लिया। जानकारी पर जब सामान व दस्तावेज मांगे गए तो गालीगलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इस मामले में विद्यालय प्रबंधक ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में दीपक गुप्ता पुत्र रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया है कि वह सेठ एमआर जयपुरिया विद्यालय में प्रबंधक हैं। इससे पूर्व उनका विद्यालय माउंट लिट्रा जी स्कूल के नाम से था। विद्यालय में आवास विकास कालोनी निवासी राकेश भाटिया प्रधानाचार्य एवं उनकी पत्नी रिचा भाटिया एकेडमिक कोर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थीं।

गत 10 अप्रेल 2023 को इन दोनों को पद मुक्त कर दिया गया। जब उन्हें पदमुक्त के बारे में जानकारी हुई तो विद्यालय को नुकसान पहुंचाने की नियत से विद्यालय के सामान सीबीएसई प्रैक्टिकल डेटा फाइल, स्पीड पोस्ट डेटा स्लिप फाइल, सीबीएसई विभिन्न कागजात की फोटो क्लिक, एक्सटर्नल एक्जामिनेशन रिलीविंग फाइल, रजिस्टर चोरी कर ले गए। आरोप है कि लोग विद्यालय की सामग्री को स्वयं की धोखाधड़ी, जालसाजी, से कूटरचित तरीके से तैयार करके स्वयं की प्रदर्शित करके जानबूझकर विद्यालय को हानि पहुंचाने के प्रयास में हैं। विद्यालय का एक एसी भी इन लोगों के पास है। आरोप है कि सामान वापिस आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया और अभद्रता कर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks