*समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनाएं, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड प्रगति बढ़ाने को जलेसर के विद्या गार्डन में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक अवागढ़, जलेसर क्षेत्र के 150 पंचायत सचिव, सहायकों ने प्रशिक्षण लिया है।
प्रशिक्षण में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षण में मौजूद पंचायत सहायकों, सचिवों को निर्देश दिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति में काफी धीमी है। सुधार की आवश्यकता है। कार्ड जितनी जल्दी बनेंगे। उतना ही योजना का लाभ मिलेगा। सर्वप्रथम गांव में मृतकों, स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर सिफ्टेड लोगों के नामों को हटाए जाने के लिए सूची तैयार करें, जिससे डाटा को ठीक कराया जा सके। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के कार्ड बनाएं। लोग गांव से बाहर रह रहे हैं उनसे भी समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनाएं। प्रशिक्षण में सीडीओ डा.एके वाजपेयी, सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी, डिप्टी सीएमओ, एडीपीआरओ सहित अन्य अधिकारीगण, जलेसर एवं अवागढ़ ब्लाक क्षेत्र के पंचायत सचिव, पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।