लापता वृद्धा का शव दो दिन बाद सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला

*लापता वृद्धा का शव दो दिन बाद सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – बेटे ने हत्या के बाद शव को फेंकने का आरोप लगाया है। बागवाला पुलिस के काफी देरी से पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। जानकारी पर थाना पुलिस के अलावा कोतवाली नगर, जैथरा पुलिस भी पहुंच गई। महिला के सिर में चोट लगना बताया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बेटे मनोज कुमार ने बताया कि एक जून की सुबह मां जशोदा (60) पिता सुरेन्द्र बघेल को खाना देने के लिए ट्यूबवेल पर गई थी। पिता ट्यूवैल पर रहते है, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। घरवालों ने काफी तलाश किया। बागवाला पुलिस को तहरीर दी। पंपलेट पर छपवाएं गए थे। दो दिन तक मां का पता नहीं चला था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव सोंसा ज्योरी रोड से निकल रहे ग्रामीण ने महिला का शव पड़ा देखा और घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। बेटा सड़क पर ही लेट गया। जानकारी पर डायल-112 मौके पर पहुंची और घरवालों से जानकारी ली। आरोप है कि बागवाला पुलिस ने काफी देरी से पहुंची जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बेटा मनोज का कहना है कि मां की हत्या के बाद शव को फेंका गया है। हालांकि गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। घटना की जानकारी नगर पुलिस, जैथरा पुलिस पहुंच गई। बाद में पहुंचे सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने भी घटना की जानकारी ली है।

एक पुजारी को लिया गया हिरासत में एटा। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड सूंघते हुए मलावन क्षेत्र में स्थित गांव लाखापुर स्थित मंदिर तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने एक पुजारी को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों की मानें तो मंदिर पर कई लोग आते रहते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks