उत्तर प्रदेश जनपद मुरादाबाद
जगदेव सिंह प्रजापति को भारतीय रेल
मुरादाबाद से

जगदेव सिंह प्रजापति को भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत किया गया
जगदेव सिंह प्रजापति भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने ऑल इंडिया क्राइम कंट्रोल एसोसिएशन के अध्यक्ष ,मुरादाबाद, उप्र के युवा समाजसेवी एवं दैनिक दर्शन उजाला समाचार पत्र के प्रकाशक एवं सम्पादक जगदेव सिंह प्रजापति के समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए तथा रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है ।क्षेत्र वासियों एवं शुभचिंतकों ने श्री जगदेव सिंह प्रजापति को बधाई देते हुए रेल यात्रियों के समस्याओं के समाधान तथा सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है जगदेव सिंह प्रजापति ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे