रेल दुर्घटना में मृतको के लिए सपा ने कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित किया

रेल दुर्घटना में मृतको के लिए सपा ने कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित किया।

उड़ीसा के बालासोर जिले में भीषण रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के आत्मा की शांति के लिए आज लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि करते हुए सपाजन।

वाराणसी 3 जून उड़ीसा के
बालासोर जिले मे दर्दनाक रेल हादसे मे मारे गए लोगो के लिए सपा ने मृत आत्मा की शांति के लिए कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित किया आज समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे लहुरावीर स्थित आजाद पार्क मे सपाईयो ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना किया। कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने श्रधांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि यह रेल दुर्घटना नही बल्कि सबसे बड़ा त्रासदी है। शर्मा ने केंद्र सरकार को भयंकर रेल दुर्घटना मे मृतक के परिजनो के पचास लाख एवं गंभीर रूप से घायलो को पच्चीस लाख एवं मृतक के परिजनो को सरकारी नौकरी की तत्काल प्रधान मंत्री जी घोषणा करनी चाहिए। कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव राजू यादव हैदर गुड्डू दीपचंद गुप्ता शमीम अंसारी दिलीप कश्यप जावेद अंसारी पार्वती कन्नौजिया सुशील विश्वकर्मा जानकी यादव किरण शर्मा शमीम अख्तर अशोक सोनकर सत्यनारायण यादव आदि लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks