
छतरपुर के होनहार प्रज्वल को मिली एक और सफलता
छतरपुर। नगर की पैराडाईस सिटी में रहने वाले प्रज्वल चौरसिया को 10 दिन के अंदर ही एक और बड़ी सफलता हांसिल हुई है। प्रज्वल ने संघ लोक सेवा की मैन परीक्षा में ऑल इंडिया में 770 वीं रेंक हांसिल की थी और अब 2 जून को संघ लोक सेवा की एक और परीक्षा में प्रज्वल चौरसिया ने सफलता के झण्डे गाड़े हैं। प्रज्वल चौरसिया एनएमडीसी पन्ना से फार्मासिस्ट के पद से सेवा निवृत्त हुए पीडी चौरसिया के बेटे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की दम पर पहले संघ लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा में 770 वीं रेंक हांसिल की और अब संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट कमाण्डेंट की परीक्षा में भी ऑल इंडिया में 97वीं रेंक हांसिल कर एक बार फिर छतरपुर का नाम रोशन किया है। श्री चौरसिया को मिली इस सफलता पर उनके इष्ट मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाईयां व शुभमानाएं दी हैं।