साक्षी मर्डर केस को लेकर मारहरा में निकाला कैंडल मार्च, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,मारहरा। दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस को लेकर भारी संख्या में कस्बावासियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताते हुए आरोपी साहिल को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। दिल्ली में नाबालिग़ किशोरी की आरोपी द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार की देर शाम कस्बा के प्रमुख समाजसेवी राहुल भारद्वाज के नेतृत्व में कस्बावासियों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च मोहल्ला ब्राह्मणपूरी से शुरू हुआ जो कस्बा के मिरहची अड्डा, बस्ती चौराहा, हैदरी चौक, हनुमान चौक एवं पिदौरा अड्डा पर आकर समाप्त हुआ। जहां कैंडल जलाकर साक्षी को श्रद्धांजलि दी गई और आरोपी साहिल को फांसी की सजा देने की मांग की गई। अक्षत राठी, गौरव कुमार, अरुण राघव, अजय गुप्ता, ललित पचौरी, निखिल शर्मा, अंकित सक्सेना, शशांक यादव, आदि लोग मौजूद रहे।