अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गये 2,57,400 रुपयों को किया बरामद।

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी की घटना से संबंधित 01 अभियुक्त का पीसीआर लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गये 2,57,400 रुपयों को किया बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुअसं 44/2023 धारा 379/406/120बी/411 भादवि से संबंधित अभियुक्त गोपाल शर्मा पुत्र गिरन्दपाल शर्मा निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी थाना को0 नगर एटा का पीसीआर लेकर अभियुक्त की निशांदेही पर मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये रुपयों 2,57,400 रुपयों ( दो लाख सत्तावन हजार चार सौ रुपए) को एटा मारहरा रोड से सिरांव के जंगल में करीब 100 मीटर अन्दर बने कमरे के से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त का नाम पता

  1. गोपाल शर्मा पुत्र गिरन्दपाल शर्मा निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी थाना को0 नगर एटाl

बरामदगी

  1. 2,57,400 /- रुपये

बरामदगी करने वाला पुलिस बल

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री शम्भूनाथ सिंह
  2. उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार (चौकी प्रभारी लिप्टन)
  3. है0का0 लोकेन्द्र सिंह
  4. है0का0 समय सिंह
  5. है0का0 पुष्पेन्द्र
  6. का0 एवन सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks