
एटा,कलेक्टर बार एसोसिएशन एटा के वार्षिक चुनाव का रण बस अब सज ही चुका है। चुनावी रण में उतरने वाले सभी महारथियों ने अपना अपना शंखनाद करना प्रारंभ कर दिया है। 2023-2024 के लिए होने वाले कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए युवा अधिवक्ता नितिन चंद्रेश शर्मा भी इस चुनावी समर मैं प्रत्याशी हैं। एडवोकेट नितिन चंद्रेश शर्मा 2019 कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी मे जूनियर गवर्निंग काउंसिल रह चुके है। उस कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्ष 2019-2021 का रहा था। एड० शर्मा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के समक्ष निरंतर युवा अधिवक्ताओं के हक व अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहते हैं। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में संयुक्त सचिव प्रत्याशी के रूप मे फिलहाल नितिन चंद्रेश शर्मा को अधिवक्ताओ का पूर्ण सहयोग व समर्थन मिल रहा है ।