
*सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह के साथ गोशाला का किया निरीक्षण,इसे देख सीडीओ हुए नाराज, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा,अलीगंज, । आजम नगर गोशाला का हाल देखने सीडीओ पहुंच गए। गोवंशों को हरा चारा और रातव ना मिलने से बीमार कुपोषित होकर मर रहे गोवंशों की स्थिति देखी।
बीते दिन गुरुवार को ग्राम पंचायत आजम नगर स्थित गोशाला में कुपोषण से ग्रस्त दो गोवंशों की मौत हो गई। साथ ही अन्य कई गोवंश बीमार हालत में पाए गए। गोशाला में गोवंशों की इस दयनीय स्थिति को हिन्दुस्तान ने दो जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। शुक्रवार को सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह के साथ गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। तीन गोवंश बीमारी की हालत में पाए गए। इसे देख सीडीओ नाराजगी जताते हुए सीवीओ को बीमार गोवंशों का तत्काल इलाज कराने के निर्देश दिए। सीवीओ ने बीमार गोवंशों का इलाज शुरू कराया। इस दौरान मौजूद अलीगंज बीडीओ दिनेश शर्मा, ग्राम प्रधान संतोष कुमार और सचिव मनोज कुमार को गोशाला में सभी व्यवस्था बेहतर कराने के साथ तत्काल हरा चारा मुहैया कराने के निर्देश दिए। सीडीओ के निर्देश पर एक ट्रॉली भर कर तैयार हरा चारा उपलब्ध करा गया।
गाय से अलग कराए जाएगे सांड
एटा। शुक्रवार को सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आजम नगर गोशाला के सभी सांडों को अलीगंज की कान्हा गोशाला में पहुंचवाया जाएगा। वहीं कान्हा गोशाला की गायों को आजम नगर गोशाला में शिफ्ट कराया जाएगा, जिससे सांड की वजह से गाय की मौत पर अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि गोशालाओं में गाय और सांड एक साथ रहने से आए दिन सांड गायों को घायल कर देते हैं। कभी-कभी गंभीर चोट लगने से गाय की मौत भी हो जाती है। इसके चलते गाय और सांड को अलग-अलग रखने की व्यवस्था की जा रही है।