
छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल का आगाज ।
छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति की ओर से जारी प्रेस वार्ता जारी करते हुए संगठन के संस्थापक /अध्यक्ष माननीय श्री मनोज कुमार वर्मा जी ने बताया कि आज दिनांक 30 मई 2023 दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित होटल सिमरन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रुप में आचार्य डॉक्टर प्रशांत गायकवाड राष्ट्रपति पुरस्कार एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ,ब्रांड एंबेसडर ,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नागपुर महाराष्ट्र अतिथि अध्यक्षता मान,सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्य वक्ता धरसीवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा जी अतिविशेष अतिथियों में श्रीमती भामा साहू जी प्रदेशाध्यक्ष महिला सेल छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति मुस्कान वर्मा जी (एच ओ डी) सी जी न्यूज 24 माननीय प्रकाश साहू जी वरिष्ट पत्रकार एवं जीवन यादव समाजसेवी की उपस्तिथि में कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।सबसे पहले अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके बाद अतिर्तियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुलेख नाविक एवं संजय शर्मा जी ने किया ।स्वागत की कड़ी में आयोजक,माननीय मनोज वर्मा (संस्थापक/अध्यक्ष ) पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल एवं पूरी टीम के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के बाद अपने अपने उद्बोधन में सबसे पहले प्रकाश साहू जी ने कहा की आज पत्रकरिता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं आए हुए सभी महानुभवों का दिल से नमन करता हूं उन्होंने बताया की मैं जबसे मनोज वर्मा सर जी के संगठन में हूं तब से मै आपने आपको चिरकुट पत्रकार के रूप में अपने आपको संबोधित करता हूं क्योंकि मैं वर्मा जी के सामने कुछ भी नही हूं। इसके बाद मुख्य अतिथि माननीय आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड जी ने बताया की कार्यक्रम के आयोजक आदरणीय मनोज वर्मा जी के कार्यक्रम को देखकर मुझे बहुत खुशी हुआ और खास कर उनकी टीम का मै देखकर बहुत खुश हुआ कि श्री वर्मा जी ने छत्तीसगढ़ में आपने टीम को जबदस्त तरीके से तैयार किया है और कुछ राज्यों में भी संगठन मजबूत किया जा रहा है मै उनकी न्यूज चैनल एवं संगठन को सफ़लता के लिए सुभकामनाएँ देता हूं।और सभी सम्मानित सदस्यों को सुभकामनाए देता हूं ।सम्मानित होने वालों में डॉक्टर वंदना गार्डिया,दिनेश गार्डिया, सुषमा रोजर लाल जी को चिकित्सा रत्न, सुजीत देवनाथ जी और आरती भोसले जी को संगीत कला रत्न धीरेंद्र मंडलजी को समाज रत्न ,तनु मजूमदार जी को शिक्षा रत्न देबब्रत शील जी को विधि रत्न एवं मिथुन मंडल,और मुस्कान वर्मा के साथ साथ 50 पत्रकारों को पत्रकार रत्न से सम्मानित किया गया श्री मनोज वर्मा जी ने इस अवसर पर दो माह बाद जुलाई में छत्तीसगढ़ गौरव समान समारोह आयोजित करने की घोषणा किया और 200 लोगों को सम्मानित करने का संगठन की ओर से घोषणा किया जिसने लिए आवेदन बुलाया गया है इसके लिए संगठन बहुत जल्द हेल्प लाइन नंबर सभ तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों में सर्व श्री दुर्गेश वर्मा , रंजना सिंह चौहान,श्रीमती पार्वती वर्मा,त्रिलोचन सिंह सलूजा,ममता अनंत, डिंपल साहू,मोहिनी साहू, एवं सभी सदस्य उपस्थित थे