
जिले के पांच हजार ड्राइविंग लाइसेंस में से सिर्फ 2500 लाइसेंस ही निर्गत हुए
कासगंज, । संभगीय परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग में देरी से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। जिले के पांच हजार ड्राइविंग लाइसेंस में से सिर्फ 2500 लाइसेंस ही निर्गत हो पाए हैं।
शुक्रवार को एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम किया जा रहा है। प्रिंटिंग में देरी की वजह से लाइसेंस निर्गत करने में दिक्कतें हैं। अब ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग का काम तेजी से हो रहा है। जिले के पांच हजार ड्राइविंग लाइसेंस पेंडिंग थे। जिसमें से 2500 ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग अब तजी से हो रही है। जिससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह लाइसेंस भी शीघ्र ही जारी हो जाएंगे। संभागीय परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम भी लगातार चल रहा है।
आवेदक लगा रहे चक्कर
कासगंज। ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन कर चुके आवेदक अपना लाइसेंस प्राप्त करने के लिए इंतजार में हैं। वे कभी कार्यालय पहुंचकर तो कभी फोन पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से बात कर जानकारी लेते हैं। किसी को एक महीना तो किसी को डेड़ महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है।