आज हिंदू युवा वाहिनी महानगर की बैठक आहूत की गई

आज हिंदू युवा वाहिनी महानगर की बैठक आहूत की गई

आज हिंदू युवा वाहिनी महानगर की बैठक आहूत की गई हे जिसमे आगामी 5 जून को हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में इस दिन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीष सिंह भोला ने शुक्रवार को कार्यालय में बैठक आयोजित की और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे मां गंगा का दुग्धाभिषेक का कार्यकम सुनिश्चित हुआ। इसके पश्चात मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में रक्तदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दान किया हुआ रक्त ब्लड बैंक में रखा जाता है और इससे जरूरत मरीज को नया जीवन-दान दिया जा सकता है। यह कार्यक्रम मंडल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्साधिकारी से सुविधाओं के संबंध में वार्ता भी की। इस मौके पर मुख्य रूप से नि0 महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, नि0 महानगर सयोजक सुनील कुशवाहा, महानगर मिडियाप्रभारी नि0 अश्वनी गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष नि0 रूद्र पांडे, दिनेश जी, विनय चोरशिया, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, गप्पू सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, अंसुल तिवारी, ओमप्रकाश जायसवाल, सन्नी गुप्ता, एवम 12 मंडल इकाई के समस्तीपुर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks