अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

*वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी जोन-5की प्रवर्तन टीम द्वारा *आज दिनांक 02.06.2023 को अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

*अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

*वार्ड-मुग़लसराय
*वार्ड-मुगलसराय के अन्तर्गत डा० संजय यादव द्वारा पाण्डेय पोखरा के सामने, निकट प्लाण्ट बाईपास अलीनगर में उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नोटिस जारी होने के बावजूद बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से निर्माण कराये जाने पर उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से 04 मंजिल हॉस्पिटल के आंशिक ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।
*जोनल अधिकारी, श्री गौरव सिंह, अवर अभियन्ता, श्री संजय तिवारी
उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आम जन-मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये गये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks