
एटा– थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त लोकेन्द्र चौहान पुत्र चुन्नुलाल उर्फ चुन्नेलाल निवासी ग्राम पलिया थाना निधौली कलाँ एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- लोकेन्द्र चौहान पुत्र चुन्नुलाल उर्फ चुन्नेलाल निवासी ग्राम पलिया थाना निधौली कलाँ एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम–
1.प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार
- का0 रामेश्वर सिंह
- का0 अंकित कुमार