ललित कला विभाग के तत्वाधान में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

राज्य ललित कला अकादमी एवं ललित कला विभाग के तत्वाधान में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का उद्घाटन विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा ने गुरुवार दिनांक 01/06/2023 को विभाग के सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला में विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का आयोजन किया गया है।उन्होंने बताया कि दिनांक:-01 से 20 जून 2023 तक विभाग में जल रंग पोस्टर रंग एक्रेलिक रंगों के माध्यम से स्टिल लाइफ ड्रॉइंग कंपोजीशन ग्राफिक प्रिंट लेटर राइटिंग पोस्टर पोट्रेट इलस्ट्रेशन पेपर मेशी टैक्सटाइल डिजाइन क्ले मॉडलिंग तथा सिरेमिक कला सिखाया जाएगा।डॉ विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यशाला में उम्र 10 से 17 एवं 18 से 25 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इस अवसर पर सर्व डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद डॉक्टर रामराज डॉक्टर सविता यादव शालिनी कश्यप दिव्यानी राय प्रवीण प्रकाश हिमांशु किशन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।