04 शातिर चोर अवैध असलहा कारतूस नकद जानी हेतु इस्तेमाल में लाए जाने वाले उपकरण एवं 01 मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस व जनपदीय इंटेलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बनाते 04 शातिर चोर अवैध असलहा कारतूस नकद जानी हेतु इस्तेमाल में लाए जाने वाले उपकरण एवं 01 मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात एवं जनपदीय इंटेलिजेंस विंग की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बनाते हुए 4 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस नकद जनि हेतु प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण एवं एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 01.06.23 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस व जनपदीय इंटेलिजेंस विंग टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये नगला समन के पास एटा टूण्डला रोड पर बनी मिठाई की बन्द दुकान के पीछे से 04 शातिर चोरों को 02 अवैध तमंचा, 08 जिंदा कारतूस, 02 चाकू , 01 प्लास, 01 टार्च, 01 लोहे के सव्वल, 01 रस्सी व मोटरसाईकिल सहित समय करीब 02.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

  1. मुकेश बंजारा पुत्र स्व0 मानसिंह निवासी कोई कोटा थाना सहाडा जनपद भीलवाडा राजस्थान उम्र 30 वर्ष
  2. लाखन पुत्र स्व0 मानसिंह निवासी कोई कोटा थाना सहाडा जनपद भीलवाडा राजस्थान उम्र 25 वर्ष
  3. तेजू बंजारा पुत्र लक्ष्मन निवासी जोधडास बंजारा वस्ती थाना सुभाषनगर जिला भीलवाडा राजस्थान उम्र 26 वर्ष
  4. राहुल पुत्र मंगल सिंह निवासी दाडडा (भगवानपुरकुडी ) थाना पटोली जिला भीलवाडा राजस्थान उम्र 23 वर्ष

फरार अभियुक्त का नाम व पताः-

  1. राजा बंजारा पुत्र हरलाल निवासी भगवानपुरा कोतरी थाना अज्ञात जनपद भीलभाडा राजस्थान

बरामदगीः-

  1. 02 तमंचा, मय 08 जिंदा कारतूस 315 बोर
  2. 02 चाकू
  3. 01 प्लास,
  4. 01 टार्च ,
  5. 01 सव्वल लोहे का ,
  6. 01 रस्सी प्लास्टिक रंग पीला लम्बाई लगभग 08 मीटर
  7. 01 मोटरसाईकिल हीरो HF DELUXE BLACK

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-

  1. प्र0नि0 श्री शम्भूनाथ सिंह
  2. वरि0उ0नि0 श्री अजब सिंह
  3. उ0नि0 श्री रुपचन्द्र सिंह ( चौकी प्रभारी जावडा )
  4. है0का0190 लोकेन्द्र सिह
  5. का0 730 सुनील कुमार
  6. का0 714 धमेन्द्र कुमार
  7. है0का0 58 शगीर खान
  8. है0का0 विष्णु शर्मा,
  9. का0 1213 उमंग चौधरी
  10. है0का0 सुखवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks