*अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने की वायरल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। अब पति और बेटे को मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली मिरहची के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बतया कि राहुल निवासी आलमपुर मिरहची ऑटो चलाता है, जिसके बाद पीड़िता का नंबर पहुंच गया। आरोप है कि उससे नंबर शेखर निवासी आलमपुर, सचिन निवासी वाहिदपुर ढोलना कासगंज ले लिया। दो साल पहले वीडियो कॉल की। फोटो उसके पास पहुंच गया था।
आरोपियों ने आपत्तिजनक फोटो बना लिए थे पीड़िता को दिखाकर अपने पास बुलाने का दबाव बनाते थे। पीड़िता ने पति को बता दिया। उस समय मामला शांत हो गया।
आरोप है कि 14 मई को आरोपी राहुल, शेखर, सचिन ने अश्लील वीडियो कुछ लोगों के पास भेज दी। पति, बेटे को मारने की धमकी देते है। पूरे मामले में एक महिला भी साथ देती है।